Ticker

6/recent/ticker-posts

जोमैटो कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप,भूख हड़ताल की चेतावनी दी

 जोमैटो कर्मचारियों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप,भूख हड़ताल की चेतावनी दी

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-जोमैटो कर्मचारियों ने कंपनी की नई नीतियों और सुपर मेडल जैसे कड़े नियमों का विरोध करते हुए भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी उनका शोषण कर रही है,और विरोध में आवाज उठाने पर काम से निकालने की धमकी दी जाती है।
जोमैटो कर्मचारी नेमचंद,सिरंजीत ,रवि कुमार,रवि पाल,हरचरण सिंह,चेतन,विकास,आकाश,अंकित ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में सुपर मेडल नाम से एक नया नियम लागू किया है।उन्होंने आरोप लगाया कि 10किलोमीटर की दूरी के लिए कंपनी मात्र 23मिनट का समय देती है।यदि रास्ते में रेलवे फाटक बंद हो या जाम लगा हो,तो 7-8मिनट की देरी होने पर भी कर्मचारी के 10पॉइंट काट दिए जाते हैं। पॉइंट कम होने पर कर्मचारी की रेटिंग गिर जाती है,जिससे उन्हें पूरे दिन में केवल 3-4 घंटे ही ड्यूटी मिल पाती है। इससे उनकी मासिक आय पर गहरा असर पड़ा है। कैश ऑर्डर के मामले में यदि ग्राहक स्वयं ऑर्डर रद्द करने का मैसेज करता है,तब भी कंपनी कर्मचारी के खाते से पैसे काट लेती है।नेमचंद ने कहा कि बाइक हमारी है,पेट्रोल हमारा है और मेहनत भी हमारी है।लेकिन कंपनी हमें आज भी 5-6साल पुराने रेट 7-8 रुपये प्रति किलोमीटर पर काम करवा रही है।इस महंगाई के दौर में बच्चों का भविष्य अंधकार में है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्घटना की स्थिति में बीमा का लाभ लेने के लिए भी कर्मचारियों को लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है।कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें आवाज़ उठाने पर आईडी टर्मिनेट करने की धमकियां दी जा रही हैं।नेमचंद ने सीधे तौर पर कंपनी के अधिकारियों और टीम लीडर पर आरोप लगाया कि उन्हें मीडिया के सामने आने पर ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी गई है।नेमचंद ने कहा कि वे आज से अनशन शुरू कर रहे हैं।यदि इस दौरान उन्हें कुछ भी होता है,तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी और संबंधित अधिकारियों की होगी।वार्ता के दौरान मौजूद जागृति परमार्थ न्यास की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना गुप्ता ने कंपनी नियमों के अनुसार कर्मचारियों को सुविधा दे।कर्मचारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।यदि उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन किया जाएगा। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा