Ticker

6/recent/ticker-posts

श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करना मेला प्रशासन की प्राथमिकता -सोनिक

श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करना मेला प्रशासन की प्राथमिकता -सोनिका

पहली कुम्भ मेलाधिकारी बनी श्रीमती सोनिका सिंह ने पत्रकारों को मेला को लेकर दी जानकारियां

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि आगामी कुम्भ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के साथ ही कुम्भ क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना मेला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अखाड़ों एवं धर्मगुरुओं की सम्मति तथा राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप कुम्भ मेला-2027 को दिव्य एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए मेला प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मेला क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं।कुम्भ मेला की व्यवस्थाओं के लिए 1224 करोड़ का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है।मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बुधवार को प्रेस क्लब (रजि.) हरिद्वार द्वारा आयोजित ‘संवाद’कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए आगामी कुम्भ मेला की तैयारियों की जानकारी दी तथा व्यवस्थाओं के संबंध में पत्रकारों के सुझाव भी सुने। शासन द्वारा अभी तक 219 करोड़ की लागत के 35 स्थायी कार्यों की स्वीकृति संबंधी शासनादेश जारी किए जा चुके हैं,जिनमें से लगभग दो दर्जन योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है।शेष कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं विभिन्न संगठनों से प्राप्त फीडबैक से मेले के सफल आयोजन में सहूलियत मिलेगी।उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु प्रथम चरण में स्थायी प्रकृति के कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।मेला क्षेत्र में सड़कों,पुलों एवं घाटों के निर्माण से संबंधित अनेक योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।मेला कार्यालय में अधिकारियों एवं कार्मिकों की तैनाती की जा चुकी है तथा व्यवस्थाओं के लिए लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग के विभिन्न डिवीजनों को विशेष दायित्व सौंपे गए हैं।कुम्भ मेला के कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की निगरानी हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।सभी कार्यस्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। गुणवत्ता नियंत्रण के लिए आईआईटी रुड़की सहित तीन संस्थाओं के माध्यम से थर्ड पार्टी निरीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है,जिनकी रिपोर्ट प्रत्येक तीन माह में शासन को प्रेषित की जाएगी।मेलाधिकारी ने कहा कि कुम्भ मेला में अधिकाधिक डिजिटल अनुप्रयोग सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना की जा रही है।श्रद्धालुओं के आवागमन में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए कुम्भ क्षेत्र को पैदल यात्रियों के अनुकूल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।प्रमुख स्नान पर्वों पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।हरिद्वार के प्रवेश मार्गों पर समुचित पार्किंग व्यवस्था की जाएगी तथा वहां से आंतरिक क्षेत्रों के लिए शटल सेवा संचालित की जाएगी। मेला क्षेत्र के संकरे मार्गों एवं चौराहों के चौड़ीकरण एवं सुधार के कार्य भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला के दौरान आने वाले श्रद्धालु यहां से बेहतर अनुभव लेकर लौटें, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।इससे पूर्व क्लब में पहुचने पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी एवं महामंत्री दीपक मिश्रा ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य आदेश त्यागी,रजनीकांत शुक्ला,विजेंद्र हर्ष,अविक्षित रमन,संजय आर्य ,गुलशन नैयर,बालकृष्ण शास्त्री,श्रवण झा,रामचंद्र कनौजिया,डा.हिमांशु द्विवेदी,राजकुमार,जोगिंदर मावी,सुरेंद्र शर्मा,संदीप शर्मा,कुमार दुष्यंत,लव शर्मा,आशीष मिश्रा,ललितेंद्र नाथ,कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा,अश्वनी अरोड़ा,अहसान अंसारी,महताब आलम,सुभाष कपिल,अमित शर्मा,तनवीर अली, राहुल वर्मा,नवीन चौहान,रूपेश वालिया,राव रियासत पुंडीर,सूर्यकांत बेलवाल,महेश पारीक, महावीर नेगी,रामेश्वर गौड़,मुदित अग्रवाल,शैलेंद्र कुमार,राधेश्याम विद्याकुल,रत्नमणी डोभाल,मयूर सैनी,सतीश गुजराल,चंद्रशेखर,सुरेंद्र कुमार,सुमित यश कल्याण,पुलकित शुक्ला,हरीश,सुमित सैनी, विकास कुमार,सुमेश खत्री,अर्चना ढींगरा,अमरीश,पुलकित शुक्ला,विशाल गोस्वामी,संतोष कुमार ,सचिन सैनी, वरुण वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अमेरिका भारत व्यापार समझौते के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन