Ticker

6/recent/ticker-posts

प्राधिकरण की टीम ने दो स्थानों पर अवैध निर्माण को किया सील

प्राधिकरण की टीम ने दो स्थानों पर अवैध निर्माण को किया सील

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार-हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध निर्माणकर्त्ताओं के खिलाफ कारवाई जारी है। गुरूवार को प्राधिकरण की टीम ने दो स्थानों पर निर्माण पर रोक लगाते हुए सील कर दिया।

प्राधिकरण की टीम ने सिडकुल के श्रीकान्त एडवोकेट कॉलोनी में रैंकर हॉस्पिटल के सामने लगभग 20’’25’ के क्षेत्रफल में भूतल व प्रथम तल पर किए जा रहे अनाधिकृत निर्माण, तथा सिडकुल में 45 मीव रोड पर रईस क्रेन सर्विस द्वारा लगभग 20’’35’ के क्षेत्रफल में भूतल एवं प्रथम तल पर किए जा रहे अनाधिकृत व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण की टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर