Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने जिला अधिकारी को समस्याओं से कराया अवगत

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने जिला अधिकारी को समस्याओं से कराया अवगत

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के किसानों ने कलेक्ट्रट परिसर में मासिक बैठक कर जिला अधिकारी को समस्याओं से कराया अवगत बैठक के अध्यक्षता चौ त्रषिपाल व संचालन चौधरी संजय सिंह ने किया

मासिक बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय  सचिव चौधरी विनय कुमार ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान वर्ष 2025-26 व टोडरपुर गन्ना मिल का भुगतान वर्ष 2024-25 अति शीघ्र ब्याज सहित दिलाया जाये। गन्ना बुवाई को ध्यान में रखते हुए, जनपद की सभी गन्ना सहकारी समिति व साधन सहकारी समितियों पर एन.पी.के. व डी.ए.पी. उपलब्ध करायी जाये। प्रदेश उपाध्यक्ष चौ राजपाल ने कहा कि अगर कोई अधिकारी किसानों को समय पर नहीं मिलेगा मिलता तो उसके दफ्तर के आगे किसान धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होगा मंडल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार ने कहा कि किसानों की राजधानी सिसोली में किसानों की कम कीमत पर खेती करने पर विचार विमर्श किया जाएगा
जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी ने कहा कि किसानों के खेतों में नुकसान कर रहे आवारा पशुओं को पकडकर गऊशाला में भिजवाया जाये। अगर आवारा पशुओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो संगठन एक बड़ा निर्णय लेगा चौंसंजय सिंह ने कहा कि जनपद के सभी शीतग्रहों के मालिको को महोदय द्वारा आदेशित किया जाये कि प्राथमिकता के आधार पर शीतग्रहों में किसालों के आलू को रखा जाये।जनपद की तहसील बेहट फल पट्टी होने के कारण यहां आम बागवानों को आम फल पर लगाने के लिए पोलोथीन बैग उपलब्ध कराये जाये जिससे आम फल सुरक्षित हो सके। बैठक में मुख्य रूप से अमित मुखिया,चौधरी पहल सिंह ,मनोज तोमर,अरुण राणा,चौधरी संजय सिंह,श्यामवीर सैनी ,प्रवीण कुमार,मूसा प्रधान,सुमितचौधरी,चौधरी भाग सिंह, आसिफ मलिक आदि किसान मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी की नीति पर करे काम-प्रभात भारती