Ticker

6/recent/ticker-posts

सोमवार को अंबोली में आयोजित होगा होली मिलन व निर्माण कार्यों का लोकार्पण

सोमवार को अंबोली में आयोजित होगा होली मिलन व निर्माण कार्यों का लोकार्पण

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी के पैतृक गांव अंबोली में सोमवार को होली मिलन के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल एवं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अजीत राणा का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। 

जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुज व पूर्व ब्लाक प्रमुख मास्टर विजेंद्र चौधरी ने स्टेट हाइवे स्थित नागल में एक प्रतिष्ठान पर  आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि सहारनपुर जिला पंचायत अध्यक्ष मास्टर मांगेराम चौधरी के निर्देशन में 2 मार्च दिन सोमवार को अंबोली में होने वाले कार्यक्रम में जिला पंचायत द्वारा नागल क्षेत्र में कराए गए करीब आठ करोड रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर किसान संवाद एवं होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा साथ ही एमएलसी मोहित बेनीवाल व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत राणा का स्वागत समारोह किया जाएगा। जिसमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा व बिजनौर के जिला पंचायत अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के डेलीगेट सुनील चौधरी, पवन त्यागी, पपिन चौधरी, सत्येंद्र वैदिक, अश्वनी चौधरी, सुरेंद्र सिंह, मानसिह सैनी, कपिल डावर, वीरेन्द्र सिंह व दीपांशु समेत आदि साथ रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चेयरपर्सन रेनू बालियान व कुलदीप बालियान ने दूसरों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए मिलजुलकर त्यौहार मनाने का किया आवाह्न