जे० वी० जैन कॉलिज दिखाई दी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत रंगों में झलकी
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-जे० वी० जैन डिग्री कॉलिज में साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद द्वारा अंतर महाविद्यालय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत' रहा, जिसमें विभिन्न महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं की 45 टीमों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारभ मुख्य अतिथि RSS विभाग प्रचारक, सहारनपुर आदरणीय श्री आशुतोष जी भाईसाहब द्वारा किया गया। उन्होनें विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सरहाना की।
कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि प्रो० आई.सी. जैन (अध्यक्ष, प्रबंध समिति), श्री मोहित जैन जी (सचिव प्रबंध समिति) जे० वी० जैन कॉलिज उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में श्रीमती रचना अग्रवाल, डा० सीमा शर्मा, डा० रेनु अग्रवाल, श्रीमती रिचा मित्तल, श्रीमती शिवानी सिंह, श्रीमती रुपाली जैन उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जे० वी० जैन महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर महर्षि दयानंद महाविद्यालय की छात्राए रही और तृतीय स्थान रामदूत कॉलिज महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राप्त किया। महाविद्यालय महर्षि दयानंद और जे० वी० जैन कॉलिज (M.Sc. के छात्र) महाविद्यालय की टीम को सांतवना पुरस्कार प्रदान किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं टीना और प्रियांशी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एव्म विशिष्ट अतिथि द्वारा विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में आयोजित राधा-कृष्ण नृत्य एवम् होली पर विशेष उत्तर प्रदेश के लोक नृत्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उप-प्राचार्य प्रो० पंकज गुप्ता (संयोजक). प्रो० सीमा चौधरी (कार्यक्रम प्रभारी), डा० श्वेता बंसल, प्रो० राकेश चन्द्रा. प्रो० महेश कुमार, प्रो० र्धमेन्द्र कुमार, प्रो० मनु गुप्ता, डा० चित्रा जैन, डा. योगिता अरोड़ा (आयोजन सचिव), डा० सुषमा, डा० शैली नन्दराजयोग, डा० आरती मुण्डन, मिस साक्षी, मिस याशिका, मिस कीर्ति, मिस आयुषी, मिस्स सिमरन कौर जुनेजा इत्यादि का योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ