Ticker

6/recent/ticker-posts

चेयरपर्सन रेनू बालियान व कुलदीप बालियान ने दूसरों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए मिलजुलकर त्यौहार मनाने का किया आवाह्न

चेयरपर्सन रेनू बालियान व कुलदीप बालियान ने दूसरों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए मिलजुलकर त्यौहार मनाने का किया आवाह्न

रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-चेयरपर्सन श्रीमती रेनू बालियान ने कहा कि  सभी धर्मों का सम्मान करते हुए अपने त्यौहार मनाएं।मिलजुलकर त्यौहार मनाने से खुशियां बढ़ती हैं।

नगर पंचायत चेयरपर्सन रेनू बालियान ने आगामी त्यौहारों पर क्षेत्र की जनता को शुभकामनाएं देते हुए आवाहन करते हुए कहा कि त्यौहार भारत की महान संस्कृति और परम्परा का हिस्सा हैं।त्यौहार सभी को एक साथ आने के लिए प्रेरित करते हैं।जिससे देश और मज़बूत होता है।रेनू बालियान ने कहा कि सभी को चाहिए कि दूसरों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए त्यौहार मनाएं और प्रेम और एकता संदेश दुनिया को दें।नगर पंचायत स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर व चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा कि अंततः हम सब भारतवासी हैं और पूरी दुनिया जानती मानती है कि भारत की सभ्यता और संस्कृति श्रेष्ठ है।हमें इसी परंपरा को निभाते हुए त्यौहार मनाने हैं।कुलदीप बालियान ने कहा कि नफ़रतों को मिटा कर प्यार का पैग़ाम देना ही हमारा मक़सद होना चाहिए क्योंकि इसी से समाज और देश मज़बूत रहते हैं और यही हमारा उद्देश्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

चेयरपर्सन रेनू बालियान व कुलदीप बालियान ने दूसरों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए मिलजुलकर त्यौहार मनाने का किया आवाह्न