होली के मौके पर पुलिस ने जनता को दिया तोहफा
गुम हुए 140 मोबाइल फोन ढूंढ कर फोन स्वामियों को लौटाए
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार+थाना सिडकुल पुलिस ने मोबाइल फोन गुम होने से मायूस लोगों को होली का खास तोहफा दिया है।पुलिस ने 35लाख से अधिक कीमत के गुम हुए 140मोबाइल फोन ढूंढ कर फोन मालिकों को सौंप दिए।फोन वापस मिलने पर मायूस लोगों के चेहरे पर रौनक लौट आयी और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस को ऑपरेशन रिकवरी के तहत चोरी ओर गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।एसएसपी निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए 140मोबाइल फोन की रिकवर कर लिए।बरामद हुए मोबाइलों फोन में से कुछ बाहरी राज्यों से हरिद्वार में रोजगार के लिये आये सिडकुल की कंपनियो के कर्मचारियो तथा कुछ फोन स्थानीय लोगों के हैं।बरामदगी के बाद एसएसपी ने अपने हाथों से थाना सिडकुल में मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे और पुलिस टीम की प्रशंसा की।एसएसपी ने लोगों से लावारिस मोबाइल फोन मिलने पर अपने नजदीकी थाने और पुलिस चौकी में जमा कराने की अपील भी की।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा,एसएसआई देवेंद्र तोमर,हेडकांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ