Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी द्वारा मानकमऊ में रोड़वेज बस स्टैण्ड का उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखाकर निगम बसों का संचालन किया प्रारम्भ

जिलाधिकारी द्वारा मानकमऊ में रोड़वेज बस स्टैण्ड का उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखाकर निगम बसों का संचालन किया प्रारम्भ

रोड़वेज बस स्टैण्ड से शहर में जाम की समस्या से मिल सकेगी निजात

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल द्वारा मानकमऊ में रोड़वेज बस स्टैण्ड का उद्घाटन करते हुए हरी झंडी दिखाकर निगम बसों का संचालन प्रारम्भ कराया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि नवीन रोड़वेज बस स्टैण्ड पर यात्रियों की सुविधार्थ आवश्यक मूलभूत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। आने वाले समय में यात्रियों हेतु वहां पर सुविधाओें में और वृद्वि की जायेगी जिससे आम जनता को कोई परेशानी न हों। मानकमऊ में रोड़वेज बस स्टैण्ड स्थापित होने के फलस्वरूप शहर में भी जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता की मांग के दृष्टिगत महापौर, जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देशानुक्रम में जनहित में ग्राम-मानकमऊ, जनपद-सहारनपुर में स्थित नगर निगम के स्वामित्व की  भूमि खसरा संख्या 578 क्षेत्रफल 2.244 हे0 में से 5000 वर्गमीटर का भूखण्ड प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति, नगर निगम,  के स्तर से उ0प्र0राज्य सड़क परिवहन निगम को अस्थाई रूप से रोड़वेज बस स्टैण्ड के लिए निःशुल्क प्रदान किया गया।  उक्त भूखण्ड पर स्थापित अस्थाई रोड़वेज बस स्टैण्ड से सहारनपुर-नकुड़-गंगोह, सहारनपुर-गंगोह-शामली, सहारनपुर-गंगोह-ननौता-देवबन्द मार्ग एवं चण्डीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल राज्यों की ओर जाने वाली बसों को संचालन कराया जाना प्रस्तावित है। रोड़वेज बस स्टैण्ड के समीप ही 50 मीटर की दूरी पर स्थापित इलैक्ट्रिक चार्जिंग बस स्टेशन से संचालित होने वाली इलैक्ट्रिक नगरीय बस सेवा से आवागमन करने वाले यात्रियों को भी निश्चित ही इसका लाभ मिलेगा। दोनों बस स्टेशन पास-पास होने के कारण आमजन अपने गन्तव्यों को जाने के लिए आवश्यकतानुसार रोड़वेज व नगरीय बस सेवा का सुगमता से उपयोग कर लाभ उठा सकेगें।  

             



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आशु वालिया ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जीवन में होने वाले लाभो को गृहण करने के लिए किया प्रेरित