Ticker

6/recent/ticker-posts

आगामी त्यौहारों पर होली एवं ईद के सकुशल आयोजन हेतु की गयी थानेवार समीक्षा, उपस्थित रहे संभ्रान्तजन एवं आयोजक

आगामी त्यौहारों पर होली एवं ईद के सकुशल आयोजन हेतु की गयी थानेवार समीक्षा, उपस्थित रहे संभ्रान्तजन एवं आयोजक

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिला मजिस्ट्रेट श्री मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आगामी त्यौहारों होली एवं ईद को शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिये होलिका सुरक्षा समिति, जुलूस आयोजको, धर्मगुरुओं एवं पीस कमेटी के पदाधिकारियों, संभ्रान्त नागरिकों एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की एवं गणमान्य व्यक्तियों से सुझाव मांगे। उन्होने जनपदवासियों को आगामी त्यौहार होली एवं ईद की बधाई दी। 

जिला मजिस्ट्रेट ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से कहा कि त्यौहारों में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुये शान्तिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाया जाए ताकि जनपद में गंगा-जमुनी तहजीब बरकरार रहे। उन्होंने उपस्थित उप जिला मजिस्ट्रेट्स, पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर होलिका स्थापना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें ताकि यदि कहीं विवाद की स्थिति हो तो उसे आपस में लोगों के साथ आपसी समन्वय एवं समझा-बुझा कर समस्या का निस्तारण कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि होली के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति पर निगरानी रखने हेतु विभिन्न क्षेत्रो में मजिस्ट्रेट्स और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि डीजे पर किसी भी स्थिति में अश्लील और भड़काऊ गाने न बजें। मानक के अनुसार निर्धारित डेसीबल में ही डीजे बजाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाए।श्री मनीष बंसल ने कहा कि सभी एसडीएम एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी विभागीय अधिकारियों के साथ अन्तर्विभागीय बैठक कर त्यौहारों पर बिजली, पानी, सफाई की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। सभी धर्मों के अनुयायी परंपरागत ढंग से त्यौहार मनाए, किसी को नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं है। उन्होने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि एक दूसरे की आस्था का सम्मान रखते हुए खुशियों से त्यौहार मनाएं। जहरीली एवं अवैध शराब के विक्रय, भण्डारण व दुकानों पर छापेमारी की जाए।  जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऑवरस्पीड वाहन न चलाएं। स्टंट न करें। दूसरों को नुकसान पंहुचाने वाली गतिविधियों परहेज करें। नियमों का अनुपालन करते हुए परम्पराओं के साथ सकुशलता पूर्वक त्यौहार मनाएं। उन्होंने होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थान पर ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहार के अवसर पर जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम रखने और सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहार सम्पन्न कराये जाने के लिये जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां की गयी हैं, फिर भी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से अपील है कि वे भी शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार सम्पन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान करते हुये युवा पीढ़ी के बच्चों को भी सौहार्द पूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने के लिये प्रेरित करें। सोशल मीडिया, ट्वीटर, व्हाट्सप, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर भ्रामक खबरें प्रेषित न की जाएं। उन्होने समाज के संभ्रांत व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाडने वालों एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की जानकारी की सूचना तत्काल दें ताकि उनपर कडी कार्यवाही की जा सके एवं अप्रिय घटना होने से रोका जा सके।  
फूड सेफ्टी आफिसर को निर्देशित किया गया कि त्यौहारों के दृष्टिगत खोवा, मिठाई, नमकीन, तेल, मसालों व अन्य खाद्य पदार्थाे में मिलावट रोकने के लिये टीमें बनाकर दुकानों पर निरीक्षण किया जाए। उन्होने कहा कि छोटी से छोटी घटनाओ को भी प्रभावी रूप से समाधानित किया जाय जिससे कोई बड़ा विवाद न होने पाये। उन्होने अपर नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगे आने वाले त्यौहारों के दृष्टिगत सडकों की साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखना सुनिश्चित किया जाए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि होलिका दहन के आस-पास एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के दृष्टिगत जीर्ण-शीर्ण लटकने वाले तारों एवं ट्रांसफार्मर खराब होने पर तुरंत बदलने के निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनन्दन ने कहा कि शरारती तत्वों अथवा अनाधिकृत रूप से त्यौहार में खलल डालने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। होलिका दहन के लिए होलिका दहन समिति बनाई जाए जिसमें अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हों। दुर्घटना, जाम आदि की स्थिति न रहे। पुलिस अधिकारी, वार्डन, वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। गांव मंे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कोई अश्लीलता न हो। सांस्कृतिक ढंग से त्यौहार को मनाया जाए। किसी भी स्थिति पर पुलिस को सूचना अवश्य दें। नाबालिकों के हाथ में गाडी न दें अन्यथा की स्थिति में सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। स्वयं कानून को अपने हाथ में न लें। शहर आप सभी लोगों का है इसकी एक मिसाल पेश करें।शांति समिति की बैठक में होलिका दहन के स्थान और संवेदनशील स्थानों आदि के सबंध में सीओ एवं थानाध्यक्षो से वार्ता की गई। सभी थानाध्यक्षों ने बताया कि होली स्थापना को लेकर उनके क्षेत्र में किसी प्रकार का विवाद नहीं है। सभी संभ्रांत व्यक्तियों ने विश्वास दिलाया कि यह शहर अमन और शांति का शहर है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था संबंधी शिकायत पुलिस एवं प्रशासन को प्राप्त नहीं हेागी। बैठक में गणमान्य व्यक्तियों के सुझावों का संज्ञान लेकर निस्तारण का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी प्रशासन श्री संतोष बहादुर सिंह, अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राम आसरे वर्मा, एसपी सिटी श्री व्योम बिंदल, सहित सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, विद्युत, लोनिवि, नगर निकाय, अभिसूचना एवं श्री सरफराज खान, श्री आमिर खान, शहर काजी श्री नदीम अख्तर, नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन श्री राजेश जैन, श्री जयनाथ शर्मा, श्री महेन्द्र तनेजा, श्री किरणजीत सिंह, श्री शीतल टंडन, श्री ब्रित चावला, श्री दलजीत सिंह कोचर, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री कश्मीर सिंह समेत सर्वधर्म के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

                      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

आशु वालिया ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जीवन में होने वाले लाभो को गृहण करने के लिए किया प्रेरित