Ticker

6/recent/ticker-posts

आवास विकास योजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों ने उठाई आपत्ति, सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

 आवास विकास योजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर किसानों ने उठाई आपत्ति, सर्किल रेट बढ़ाने की मांग

रिपोर्ट-अमान उल्ला खान

हारनपुर-उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की योजना संख्या-11 के तहत प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावित गांवों के किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सर्किल रेट में संशोधन की मांग की है। किसानों का कहना है कि वर्तमान सर्किल रेट बाजार मूल्य की तुलना में काफी कम हैं, जिससे उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल पाएगा। 

प्रार्थना पत्र में ग्राम लन्दौरा गुर्जर, सराय अब्दुल फतेह, नवादा भजडू, मनानी, मोहनपुर गाड़ा, कांकरकुई एवं अन्य गांवों के किसानों ने बताया कि लन्दौरा गुर्जर विकासशील गांवों की श्रेणी में होने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-देहरादून हाईवे से जुड़ा हुआ है, इसके बावजूद यहां सर्किल रेट में अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है।किसानों ने यह भी बताया कि आसपास के गांवों की तुलना में इन गांवों के सर्किल रेट काफी कम हैं, जबकि वास्तविक बाजार मूल्य सर्किल रेट से कई गुना अधिक है।किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि लन्दौरा गुर्जर, सराय अब्दुल फतेह एवं नवादा भजडू के सर्किल रेट को आसपास के गांवों के बराबर किया जाए तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अनुरूप दर निर्धारित की जाए, ताकि भूमि अधिग्रहण के दौरान किसानों को उचित मुआवजा मिल सके। इस संबंध में ग्रामीणों ने पूर्व में भी प्रार्थना पत्र देने की जानकारी दी है। ज्ञापन देने वालों में भागराम, मनोज कुमार, सन्दीप, सतबीर, सतीश कुमार, सोमप्रकाश, इसरार, शादिक, प्रवेज, मदन, दिलशाद, वाजिद सहित लन्दौरा गुर्जर एवं नवादा भजडू के अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा