माँ की महानता को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता क्योंकि माँ से पवित्र,ममतामयी और प्यारा रिश्ता कोई नहीं-राज्यमंत्री जसवंत सैनी
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि माँ की महानता को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता क्योंकि माँ से पवित्र,ममतामयी और प्यारा रिश्ता कोई नहीं है।
संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी की माता जी की तृतीय पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ कर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई।उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति में महात्मा ज्योतिबा फूले विद्यालय में राज्यमंत्री सैनी ने अपने निजी व्यय से लाइब्रेरी भवन का शिलान्यास किया।राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि माँ दुनिया का सबसे प्यारा शब्द है और माँ से पवित्र और प्यारा रिश्ता कोई नहीं है।माँ की महानता को शब्दों में नहीं बाँधा जा सकता।सभी को अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए और उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि बच्चों का माँ से ज़्यादा लगाव होता है।जब भी कोई मुश्किल आती है तो माँ ही याद आती है।हर इंसान माँ को हमेशा याद रखता है।पूर्व ज़िला महामंत्री प्रमोद कौशिक ने कहा कि माँ बच्चे की पहली शिक्षक होती है और माँ के संस्कार आजीवन बच्चों में रहते हैं।अजीत सिंह राणा ने कहा कि जो माँ की सेवा करते हैं ईश्वर उनसे प्रसन्न रहते हैं।इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि कृष्णचंद सैनी,सचिन पँवार, शिव कुमार सैनी,रामू चौधरी, दीपक सैनी,योगी ओमवीर सिंह,भोपाल सैनी,सभासद संदीप सैनी,अमित सैनी आदि काफी लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ