Ticker

6/recent/ticker-posts

सतगुरु रविदास मंदिर में सौंदर्यकरण

 सतगुरु रविदास मंदिर में सौंदर्यकरण

रिपोर्ट एसडी गौतम

छुटमलपुर-क्षेत्र के गांव कमालीपुर में संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज के मंदिर प्रांगण में सौंदर्यकरण पर एक आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भारतीय शिक्षा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक जयराम गौतम प्रधान ने सभी से संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज व बाबासाहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर चलते हुए नशे से दूर रहने और अपने माता पिता तथा व बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने की बात कहते हुए स्वरोजगार पर ध्यान देने तथा मृत्युभोज जैसे सामाजिक अभिशाप से दूर होने की बात कही। विशिष्ट अतिथि पत्रकार एसडी गौतम ने सभी से गुरुजी की विचारधारा को अपनाकर  महापुरुषों के जीवन संघर्ष से सीख लेकर सामाजिक बुराइयों से दूर होकर सतमार्ग पर चलने की बात कही। इस कार्यक्रम में महात्मा मांगेदास, प्रतिनिधि शुभम मेहरा व अनुज रविदासिया ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व अतिथियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राजेश कुमार, मनीराम, हरिसिंह, प्रमेंश कुमार, प्रिंस प्रधान, रानू, दीपक कुमार, ईलू बर्मन, सुमित टपराना, रवि कुमार, संजय, पवन, जंगीत, मांगेराम, अर्जुन, सुलेखचंद,ऋतिक, सुबोध, साहिल, साक्षी, अन्नू, ज्वाला, प्रीति, निशा, ललतेश, प्रियंका, रीना, मंजू व तारा समेत आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा