युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- वार्ड संख्या 48 स्थित आवास विकास क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान हरे-भरे वृक्षों की कटाई पर विरोध में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंच जिला प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव वर्मा ने कहा कि जैन कन्फेक्शनरी से मकान संख्या 126-127 तक निर्माणाधीन सड़क के दोनों ओर वर्षों पुराने फलदार एवं नीम के पेड़ खड़े हैं, जिन्हें नगर निगम द्वारा काटा जा रहा है। युवा कांग्रेस ने इसे पर्यावरण एवं जनभावनाओं के विरुद्ध बताते हुए तत्काल कटाई रोकने की मांग की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण संबंधी अभियानों का उल्लेख करते हुए पेड़ों के संरक्षण हेतु सख्त निर्देश जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेड़ों की कटाई नहीं रोकी गई तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा करणप्रभजोत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ