प्रदेश स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर के खिलाड़ियो ने जीते पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- खेल निदेशालय के तत्वावधान में दिनांक 25 से 27 फरवरी, 2026 तक प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिका जूडो प्रतियोगिता के0डी0सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित की गयी।
जिसमें जूडो छात्रावास बालक सहारनुपर के खिलाडी करन ने -35 किग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक, ठा0नितिश कुमार कुश्वाहा ने -60 किग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं दिशान्त ने -55 किग्रा0 भार वर्ग में रजत पदक अर्जित किया है, जूडो छात्रावास के खिलाडी श्री पुनीत कुमार आर्य अंशकालिक मानदेय जूडो प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करते है। खिलाडियों के स्टेडियम पहुंचने पर श्री राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी एवं श्री प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बाॅक्सिंग) ने खिलाडियों को बधाई दी एवं इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री प्रवीन कुमार, श्री बृजेश कुमार, श्री पुनीत कुमार आर्य, श्री जयेन्द्र कुमार, श्री सन्नी कुमार आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ