यूपी पुलिस पर हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर लौट रही थी मुजफ्फरनगर पुलिस
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार- धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने आयी यूपी पुलिस पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के बेटे ने साथीयों के साथ दबंगई दिखाते हुए यूपी पुलिस के वाहन पर हमला कर दिया था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार और स्कॉर्पियो भी बरामद की है।
घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। 3 फरवरी को मुजफ्फरनगर के थाना छपार के एसआई अनुराग सिंह टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल को ज्वालापुर से गिरफ्तार कर ले जा रहे थे।इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के पास आरोपी के पुत्र ईशान्त ने अपने पिता को छुड़ाने की कोशिश में अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के वाहन पर स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में पुलिस टीम घायल हो गयी और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।यूपी पुलिस पर हमले की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार,एसआई रविंद्र जोशी,कांस्टेबल मनोज डोभाल,भागचंद व ताजवर चौहान ने तीन आरोपियों ईशान्त पुत्र संजय,शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक व अमन पुत्र गजेंन्द्र निवासी सुभाष नगर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
0 टिप्पणियाँ