जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी की नीति पर करे काम-प्रभात भारती
,रिपोर्ट एसडी गौतम
थानाभवन- नगर स्थित कैम्प कार्यालय में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की समीक्षा बैठक राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य राव मौसम अली की अध्यक्षता में की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में समीक्षा बैठक में बोलते हुए भीम आर्मी जिलाध्यक्ष प्रभात भारती ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी पर काम किया जाए जिससे हर समाज को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान हो सके। अध्यक्षता करते हुए मौसम राव अली ने पार्टी की मजबूत हेतु कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी ग़रीब मजदूर किसान का सम्मान एवं उनकी आवाज़ उठातीं रहेगी। इस दौरान चंद्रपाल चमार, मंडल सहसंयोजक डॉ. राजकुमार, जिला कोषाध्यक्ष भाई अली, जिला संगठन सचिव जयकुमार, जिला सचिव अंकुश बामनौली, बबलू कुमार, गौरव कुमार, गुड्डु कुमार, डॉक्टर खालिद, सुनील, रोहित, इंजीनियर धीरज, राजन व प्रिंस आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ