शक्ति महिला मंडल ने फूलों से खेली होली, भजनों पर झूमीं महिलाएं
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सुभाष नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में शक्ति महिला मंडल ने होली के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं ने फूलों से होली खेली और भजनों पर जमकर नाचे।
सुमन पट पटिया, मालती, वंदना खुराना, शालिनी ने रसीले भजनों की प्रस्तुति दी, जिनमें 'ब्रज में होली रे रसिया', 'भागी रे भागी बृजबाला कान्हा ने पकड़ा रंग डाला' जैसे गीत शामिल थे।संस्था की अध्यक्ष शालिनी चावला की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने भाग लिया और गुजिया-कचौड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम दत्त,अंजलि अरोड़ा, परवीन दुग्गल , रीटा बुद्धि राजा, कीर्ति चुग,ईशा अरोड़ा, पूनम अरोड़ा, किरण अवस्थी, ममता मदान, वीणा रेखी, ललिता दत्ता रहा!
0 टिप्पणियाँ