Ticker

6/recent/ticker-posts

गाजी वाली में चला स्वच्छता अभियान नगर निगम ने उपलब्ध कराई मैन पावर

 गाजी वाली में चला स्वच्छता अभियान नगर निगम ने उपलब्ध कराई मैन पावर

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- नगर निगम हरिद्वार द्वारा गाजीवाली ग्राम में ग्रामवासियों के स्वच्छता अभियान में सहयोग हेतु निगम की ओर से मैनपावर उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान किया गया।इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में कम्पोस्टेबल गार्बेज बैग्स में कूड़ा एकत्रित किया गया।स्वच्छ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम,2016 के प्रावधानों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में कूड़े का निस्तारण नगर निकाय स्तर से तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का निस्तारण ग्राम पंचायत स्तर से किए जाने का प्रावधान है।

इसी क्रम में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई अतिरिक्त मैनपावर के माध्यम से एकत्रित कूड़े को ग्राम पंचायत द्वारा व्यवस्था किए गए वाहनों के माध्यम से ग्राम पंचायत द्वारा निर्धारित स्थल पर ले जाया गया एवं उसके निस्तारण की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर पर की गई।उक्त एकत्रित कूड़े को ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों के माध्यम से उठाकर ग्राम पंचायत स्तर पर निस्तारण हेतु ले जाया गया।इस संबंध में कूड़ा परिवहन की संपूर्ण व्यवस्था ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा की गई थी।नगर निगम द्वारा केवल श्रमबल (मैनपावर) उपलब्ध कराया गया था।वाहनों की अनुपलब्धता की स्थिति में निगम की ओर से केवल एक जेसीबी वाहन कूड़ा एकत्रित करने हेतु सहयोग स्वरूप उपलब्ध कराया गया।यह भी स्पष्ट किया गया कि नगर निगम द्वारा किसी भी ग्राम क्षेत्र के कूड़े को नगर क्षेत्र में निस्तारण हेतु नहीं लाया जाता है।जिन ग्राम पंचायतों द्वारा अपने यहां एकत्रित कूड़े के निस्तारण हेतु नगर निगम की सेवाएं ली जाती हैं,उनके लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क लागू है।उक्त शुल्क के भुगतान के उपरांत ही संबंधित ग्रामों का कूड़ा नगर निगम की मशीनरी के माध्यम से नियमानुसार निस्तारित किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से खानपुर क्षेत्र में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन