Ticker

6/recent/ticker-posts

शोभायात्रा निकाल धूमधाम से स्थापित की गई संत रविदास जी की प्रतिमा

शोभायात्रा निकाल धूमधाम से स्थापित की गई संत रविदास जी की प्रतिमा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

नागल-संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की 649वी जयंती के पर्व पर गांव पनियाली कासिमपुर में शोभायात्रा निकाल संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा धूमधाम से स्थापित की गई।

कार्यक्रम में पहुंचे पत्रकार एसडी गौतम ने कहा कि माघ के पावन महीने गुरुजी का प्रकटउत्सव धूमधाम से मनाया जाना परम सौभाग्य की बात है उन्होंने सभी से सतगुरुजी के बेगमपुरा शहर की बात कहते हुए गंदे खान पीन से दूर होकर सत्कार्य में चलने और समाजहित में अपना सहयोग देने की बात कही। सेवक अमित कुंबले ने बताया कि मंदिर प्रांगण में गुरुजी की प्रतिमा को वरिष्ठ समाजसेवी जयराम गौतम के सौजन्य से स्थापित किया गया है। इस अवसर पर गांव वाले डीजे की धुन पर चल रहे भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम उपरांत भंडारे की व्यवस्था की गई। सुरक्षा की दृष्टि से थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान मयटीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान महात्मा रामसिंह दास, विक्रांत चंवरवंशी, सुखपाल, नेत्रपाल, अशोक, रामगोपाल, अरविंद, लील्लू, सहेंद्र सिंह, सरेमपाल समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उमरा से वापस लौटी सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर स्वागत