Ticker

6/recent/ticker-posts

उमरा से वापस लौटी सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर स्वागत

उमरा से वापस लौटी सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर स्वागत

रिपोर्ट एसडी गौतम

सहारनपुर-देश में अमन चैन व खुशहाली के लिए उमरा कर अपने वतन वापस लौटने पर सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया।

रविवार की सुबह जब सऊदी अरब से आ रही फ्लाइट इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी तो वतन वापसी पर सलीम के परिवार का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान सलीम दंपति ने बताया कि सऊदी अरब स्थित मक्का मदीना में उन्होंने अपने देश भारत के लिए खुशहाली अमन चैन की दुआएं मांगी है। एयरपोर्ट पर अपनी बहन परवीन, बहनोंई सलीम अहमद व भांजी अलीशा, मासूम व शालू का स्वागत करते हुए कस्बा नागल निवासी सामाजिक व आरटीआई कार्यकर्ता इख़लाक भावुक हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उमरा से वापस लौटी सलीम फैमिली का एयरपोर्ट पर स्वागत