Ticker

6/recent/ticker-posts

इंडियन मैडिकल एसोसिएशन की मासिक बैठक में देहरादून से आए वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल गैनदोत्रा तथा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप दैथिक ने रखे विचार

इंडियन मैडिकल एसोसिएशन की मासिक बैठक में देहरादून से आए वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल गैनदोत्रा तथा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप दैथिक ने रखे विचार

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर -इंडियन मैडिकल एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन जी.पी.ओ.रोड स्थित होटल के सभागार मे हुआ। जिसमे कनिष्क हास्पिटल देहरादून से आए वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहुल गैनदोत्रा तथा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ  डॉक्टर संदीप दैथिक ने विचार रखे।

डॉक्टर राहुल ने कहा कि हमे खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होने ने कहा कि हमे मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा  का  सेवन करना चाहिए, फल हरी सब्जी, बादाम, अखरोट, सीड्स, चिकन, मछली,पनीर खाने चाहिए। डॉक्टर राहुल  ने कहा कि हमे रिफाईंड तेल,शराब, ध्रुमपान, शुगर का सेवन नही करना चाहिए। डॉक्टर संदीप दैथिक ने कहा कि कन्धे के दर्द को हल्के मे नही लेना चाहिए उसकी सही जांच और इलाज कराना चाहिए, सभी कन्धे के दर्द फ्रोजन  शोलजर  नही होते है।आई.एम.ए के अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण शर्मा  ने बताया कि आई.एम.ए के  द्वारा स्कूलो मे जरुरतमंद छात्रो को स्वेटर बाटे  गए और आगे भी आई.एम.ए के द्वारा सामाजिक कार्यो मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा।एडवोकेट सत्येनद्र कुमार वर्मा  द्वारा सभी चिकित्सको को POSH Act के बारे मे प्रशिक्षण दिया गया।डॉक्टर नीरज आर्य ने पिछली  मिटिंग के मिनटस को पढा तथा सभी अतिथियो का धन्यवाद किया।कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर कलीम अहमद ने किया।इस मौके पर कनिष्क हास्पिटल के निदेशक डॉक्टर मुकेश कुमार गुप्ता, डॉक्टर रितु गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अनुपम मलिक, डॉक्टर रेणू  शर्मा, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर डी.के.गुप्ता,डॉक्टर डी.के.तिवारी,डॉक्टर महेश चन्द्रा,डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉक्टर विवेक बैनर्जी, डॉक्टर रजनीश सिंघल, डॉक्टर रविकांत निरंकारी, डॉक्टर राहुल सिंह, डॉक्टर जयपाल चन्द, डॉक्टर अरुण अनेजा,डॉक्टर शशिकांत, डॉक्टर पूनम मखीजा, डॉक्टर विनिता मल्होत्रा, डॉक्टर अनिल मलिक, डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉक्टर प्रशान्त खन्ना, डॉक्टर शैलजा ,डॉक्टर राजेश गुप्ता,डॉक्टर अवनीश सिंघल ,डॉक्टर महेश गोयल, डॉक्टर साक्षी मलिक आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जेसीबी से 60 दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए जुर्माना वसूला