माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंजाबी महा संगठन द्वारा किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्ट-रवि बख्शी
सहारनपुर-माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर पंजाबी महा संगठन द्वारा नुमाइश कैंप स्थित पंचायती सुंदर मंदिर में एक विशेष आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों को भारतीय संस्कृति और रामायण के बारे में जानने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि पंडित दीपक अग्निहोत्री ने बच्चों को रामचरित मानस के माध्यम से माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों के प्रति आदर और व्यवहार करना सिखाया। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस की शिक्षा से सबका जीवन संवर जाएगा। विशिष्ट अतिथि रवि बख्शी ने भी 100 से ज्यादा बच्चों से रामायण से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर बच्चों ने जल्दी-जल्दी देकर सभी को हैरान कर दिया संस्था द्वारा बच्चों को उपहार और सम्मान पत्र भी दिए गए इस कार्यक्रम में प्रधान योगेश दुआ, राकेश नरूला, मुकेश मनचंदा, प्रवीण चांदना, केवल शर्मा, डॉक्टर चंदन अरोड़ा, मदन लाम्बा, जतिन दुआ आदि उपस्थित रहे। यह आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।
0 टिप्पणियाँ