क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांवों में धूमधाम से निकाली गई सतगुरु रविदास जी की शोभायात्रा
रिपोर्ट एसडी गौतम
नागल-विश्व वंदनीय परम पूज्य परम संत शिरोमणि जगतगुरू सतगुरु रविदास जी महाराज जी की 649वी जयंती पर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांव में धूमधाम से शोभायात्रा का आयोजन कर गुरुजी के उपदेशों पर चलने का आव्हान किया गया।
गांव भाटखेड़ी में शोभायात्रा का शुभारंभ नन्हे बालक संत सारांश व सतेन्द्र गौतम एडवोकेट ने रिबन काटकर किया। मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा गांव का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पर आकर ही संपन्न हुई। इस दौरान रामपाल सिंह गौतम, चेयरमैन मानसिंह सैनी, शिवकुमार प्रधान, बिजेंद्र सिंह, धारासिंह, अमित कुमार, सोलहू बीडीसी, पोपिन खुराना, अभिषेक अंबेडकर, सुरेश कश्यप, विवेक कुमार, अमरीश, सोनू व अंकित कुमार समेत मंदिर समिति और ग्रामवासी मौजूद रहे। *गांव पांडोली* में भी संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली गई। जिसमें सूरजभान भगत, मा. महेंद्र सिंह, फूलसिंह, मा. विपिन कुमार, भोपाल पालीवाल, श्रवण पालीवाल, मनीष दास, सोनू पटवारी, नेत्रपाल, सोमपाल, सुभाष व मोहनलाल समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।गांव रसूलपुर खेड़ी में भी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ग्रामवासियों ने बढ़चढकर भाग लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान जगपाल सिंह, प्रतिनिधि राजनीश कुमार, अशोक कुमार, मोहनसिंह, जगराम नेताजी, सोहन ठेकेदार, अनिल कुमार व संजीत कुमार समेत आदि मुख्यत मौजूद रहे। गांव पठोंडी बक्काल में सतगुरु रविदास मंदिर से गांव का भ्रमण करते मुख्य मार्गो से होकर निकली। इस दौरान मा. योगेश कुमार, अनुज कुमार, मोनी कुमार, मोहर सिंह, सुजीत कुमार, अरविंद, अमरीश व आशु समेत आदि मुख्य रूप से साथ रहे। गांव पहाड़पु में आयोजित आयोजित जयंती पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें अजय कुमार परिवहन निगम, सुलेख चंद, रमेश चंद, जोगेंद्र सैनी, मोहकम सिंह, नरेश पटवारी, रमेश पटवारी, इश्कलाल प्रधान, चंद्रभान, कादिर, बोबी कश्यप व नाथीराम प्रधान समेत आदि मौजूद रहे। गांव बालाचोर में भी सतगुरु रविदास जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भीम आर्मी नेता जितेंद्र बौद्ध, अजब सिंह, रकम सिंह, महिपाल सिंह, विजयपाल, पवन कुमार, देवेंद्र सिंह, अंकित व नरेश मास्टर समेत आदि मौजूद रहे।गांव कोटा में भी गांव का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान संदीप प्रधान, अध्यक्ष सुनील कुमार, श्रवण कुमार, चोरामल, गुरुमुख, मेहर सिंह, अमित कुमार, इशू गौतम, रवींद्र कुमार, राजेश कुमार व राजकुमार समेत आदि मौजूद रहे। *गांव सुहागनी* में भी गुरुजी की शोभायात्रा निकाली गई इस दौरान यशपाल भगत, राहुल राज गौतम, अशोक कुमार, प्रवेश कुमार, आशीष मोहन, रिंकु, लोकेश कुमार, अजीत ठेकेदार व मोनू कुमार समेत आदि मौजूद रहे। *गांव ताजपुर* सतगुरु रविदास जी महाराज जी की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लाठी करतब आकर्षक जा केंद्र रहा। इस दौरान अमन कुमार, शेखर कुमार, गोपाल दास, रवींद्र कुमार, पहल सिंह, सुजीत कुमार, प्रीतम सिंह, नाथीराम, डॉ. संजय कुमार, अभिषेक जाति, रॉबिन कुमार, डॉ. मनोज सैनी व रोहित समेत आदि मुख्यत मौजूद रहे। *गांव फतेहपुर कलां* में सतगुरु रविदास मंदिर से शुरू हुईं शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान मांगेराम, नितिन कुमार, नेत्रपाल, सोमसिंह, राजसिंह, भूपेंद्र प्रधान, अशोक प्रधान, बसंत, तिलकराम, डॉ. अश्वनी, जयप्रकाश, गुल्लू, शुभेराम समेत आदि मौजूद रहे। गांव सीडकी में भी आरती वंदना उपरांत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान रजनीश कर्णवाल, संजय बीडीसी, अजय जयंत, नीतीश कटारिया, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र भगत, खेमदास भगत, आशुजयंत, अरुण खुराना व मोहित कुमार समेत आदि मौजूद रहे। गांव मड़की में भी सतगुरु रविदास जी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुनेश प्रधान, ऋषिपाल प्रधान, साधुराम भगत, कंवरसेन, अमित कुमार, अनूप सिंह, सचिन कुमार, डिंपल दयाल, राजेश कुमार, एड. पहल सिंह व एड. दीपक खुशहाल समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। *गांव रणमलपुर* में शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य मार्गो से होकर गुजरी शोभायात्रा पर गुर्जर समाज ने भाईचारे को मजबूती देते हुए पुष्पवर्ष कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान अजय कुमार, बहादुर बर्मन, प्रदीप कुमार, विकास कुमार, मा. मेनपाल, रामस्वरूप, अमित कुमार, अतुल कुमार व मोनू कुमार समेत आदि मौजूद रहे। साथ ही पनियाली कासिमपुर, भिक्कनपुर, कुराली, वाजिदपुर व कपासी* समेत आदि गांवों में भी शोभायात्रा निकाल जयंती पर्व को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शोभायात्रा में भव्य झांकियां आकर्षक का केंद्र बनी रही और मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और अनुयाई नाचते गाते हुए खुशियां मनाते नजर आए। सुरक्षा की दृष्टि से सभी गांवों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया और थाना प्रभारी राजकुमार चौहान कार्यक्रम स्थल के गांवों की पल पल अपडेट लेते रहे।


0 टिप्पणियाँ