ग्लोकल विश्वविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्रों ने अपने बेस कैंप निशि मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्लेग्राउंड, कमरों और मेस आदि की सफाई
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-ग्लोकल विश्वविद्यालय ने फैजाबाद ग्राम सभा में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन शिविर के द्वितीय दिवस छात्रों ने अपने बेस कैंप निशि मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्लेग्राउंड, कमरों और मेस आदि की सफाई की।
द्वितीय सत्र में श्री बिलाल अहमद ने छात्रों को ऑर्गेनिक खेती के बारे में बताया परंतु उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मात्र ऑर्गेनिक खेती से ही हम खाने भर का अनाज उत्पन्न नहीं कर सकते अतः हमें केमिकल कितना मिलना है इस विषय पर विशेष ध्यान देना होगा जिससे कि वह नुकसान भी ना करें और उत्पादन भी अधिक हो। इस प्रक्रिया को आई एन एम के नाम से जाना जाता है। इसके उपरांत मोहम्मद असद ने छात्रों को व्यायाम के लाभ बताएं। अंत में निशि मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री अफजाल जी ने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ समाज की वास्तविक समस्याओं से जोड़ता है, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास और मानवीय संवेदनशीलता का विकास होता है। एन एस एस के माध्यम से छात्र स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, ग्रामीण विकास और राष्ट्रीय एकता जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते हैं, जिससे उनमें राष्ट्र निर्माण की चेतना जागृत होती है। इस प्रकार एनएसएस “मैं नहीं, आप” के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार, जागरूक और सेवाभावी नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्य समाज, प्रकृति और मानव कल्याण के प्रति संवेदनशील नागरिक तैयार करना—को सार्थक रूप से पूर्ण करना है, ग्लोकल विश्वविद्यालय इस दिशा में पूर्ण रूप से सजग है।अंत में डॉक्टर शोभा त्रिपाठी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
0 टिप्पणियाँ