Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंच प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम पहुंच प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-48 की निर्माणाधीन सड़क में फैली अव्यवस्थाओं को उजागर करते हुए युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में, जिला कांग्रेस प्रशासन प्रभारी उपाध्यक्ष वरुण शर्मा के साथ आज युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा

इस अवसर पर मुलाकात के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने अपर नगर आयुक्त को वार्ड संख्या 48 में झंडा चौक से डॉ विनय जोशी के क्लीनिक के सामने तक निर्माणाधीन सड़क का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा रहने के कारण नागरिकों को हो रही परेशानियों के बारे में बताया । वर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन सड़क के दोनों तरफ निर्मित किए गए नाले में ठहरे हुए पानी में पनप रहे मच्छरों के करण क्षेत्र में बीमारी फैलने का अंदेशा है क्योंकि ना तो नालों की सफाई की गई है और ना ही उनके जल की निकासी का कोई प्रबंध किया गया है । क्षेत्र की अन्य समस्याओं के बारे में भी गौरव वर्मा ने अपर्णा नगर आयुक्त को जब जानकारी दी तो अपर नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्त समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन युवा कांग्रेस अध्यक्ष को दिया ।कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा (प्रशासन प्रभारी) अपर आयुक्त से अन्य क्षेत्रों में भी चरमराई सफाई व्यवस्था एवं सड़कों के गड्ढों की चर्चा की जिस पर उन्होंने शीघ्र ही इस और ध्यान देकर समाधान का आश्वासन दिया ।युवा कांग्रेस जिला महासचिव रवि ठाकुर, वेदव्यास शर्मा, राजन बिरला, प्रकाश, जोगेंद्र, अभिषेक सिंह, दीपक, दिवेश, अभिषेक सैनी आदि युवा कांग्रेस पदाधिकारी मुलाकात में शामिल रहे ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जेसीबी से 60 दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए जुर्माना वसूला