इंडियन डेंटल एसोसिएशन सहारनपुर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए), सहारनपुर शाखा द्वारा एक होटल में दंत शिक्षा (CDE) कार्यक्रम एवं वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु गुप्ता (अध्यक्ष), डॉ. हरमन प्रीत सिंह (सचिव) एवं डॉ. रमनदीप सिंह (कोषाध्यक्ष) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए संगठन की सेवा ईमानदारी व निष्ठा से करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु एरन, कुलपति, रास बिहारी बोस सुभारती विश्वविद्यालय, देहरादून ने दंत चिकित्सा में गुणवत्ता, नैतिकता एवं प्रैक्टिस स्टैंडर्ड्स पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहारनपुर ने सीपीआर (CPR) विषय पर जानकारी देते हुए आपातकालीन परिस्थितियों में इसकी उपयोगिता बताई। समारोह में सहारनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक दंत चिकित्सक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. मनप्रीत बत्रा, डॉ. समित जैन, डॉ. अमित मिगलानी, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. पीयूष जैन, डॉ. भारत ग्रोवर, डॉ. वैभव वर्मा, डॉ. अनुशील, डॉ. अनीसुर रहमान, डॉ. अंजली जैन, डॉ. वैशाली जैन, डॉ. आशीष जैन, डॉ. दिग्विजय, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. सौरव खुराना, डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. प्रशांत कपिल, डॉ. आयुष धवन, डॉ. इराम अमजद, डॉ. मोहित कपूर, डॉ. अमित त्यागी, डॉ. दीपांकर चावला सहित अनेक गणमान्य चिकित्सक शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ