सहारनपुर के मुस्तकीम अंसारी बने भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ में संयुक्त सचिव
जिम्मेदारी पर खरा उतरकर महासंघ को मजबूत बनाना ही मेरा लक्ष्य -मुस्तकीम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- देश के प्राचीन और पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने की मुहिम में सहारनपुर ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। जनपद के वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक मुस्तकीम अंसारी को भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ मे संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। मुस्तकीम अंसारी को भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ में संयुक्त सचिव चुने जाने पर पर सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों समेत खेल प्रशिक्षको ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।
सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साहिबाबाद (गाजियाबाद) में भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ की सामान्य सभा का आयोजन किया गया। सामान्य सभा के दौरान भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें सहारनपुर के खेल प्रशिक्षक मुस्तकीम अंसारी को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया। भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ की कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव मनोनीत होने पर मुस्तकीम अंसारी ने कहा कि महासंघ ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। मेरा मुख्य उद्देश्य भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ को संगठनात्मक रूप से मजबूत करना और इस खेल को हर गांव-शहर तक पहुँचाना है।सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मुस्तकीम अंसारी ने भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ में संयुक्त सचिव बनकर न केवल सहारनपुर जनपद, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुस्तकीम के अनुभव और कुशल नेतृत्व में सहारनपुर के खिलाड़ी गिल्ली-डंडा खेल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष मुकाम हासिल करेंगे।भारतीय गिल्ली डंडा महासंघ में संयुक्त सचिव बनने पर मुस्तकीम अंसारी को सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी प्रोफेसर डॉ. संदीप गुप्ता, जिला एथलेटिक्स संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, जिला कुश्ती संघ के सह सचिव लाल धर्मेंद्र प्रताप, विकास सैनी, पंकज गर्ग, रश्मि टेरेंस, मनोज प्रजापति, सोनवीर सिंह, गौरव चौहान, अनुज कुमार, दीपक शर्मा, पॉपिन कुमार, अलंकार किशोर, नूरीन जहां, रवि कोरी आदि ने शुभकामनाए दी।
0 टिप्पणियाँ