जेसीबी से 60 दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए जुर्माना वसूला
नाला सफाई अभियान में अतिक्रमण बन रहा था बाधक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 60 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया और 20 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया। एक दुकानदार पर पॉलिथीन का उपयोग करने पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
नगर निगम द्वारा बेहट रोड स्थित रसूलपुर से नाजिरपुरा तक नाला सफाई अभियान शुरु किया गया था। लेकिन नाले पर किया गया अतिक्रमण नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहा था। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह के नेतृत्व में जेसीबी और पोकलेन लेकर नाजिरपुरा पहुंचा तो अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। एक दर्जन से अधिक दुकानदारों द्वारा नाले पर किये गए पक्के अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से नाला सफाई के दौरान हटाया गया। अभियान के दौरान लगभग 60 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया और 20 हजार से अधिक जुर्माना वसूला गया। कुछ दुकानों का सड़क पर रखा सामान जब्त करने की कार्रवाई शुरु की गयी लेकिन मौके पर जुर्माना अदा करने पर सामान लौटा दिया गया। एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर दूर तक रेत फैलाकर बेचा जा रहा था। उक्त दुकानदार पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया और तत्काल सड़क से उसका रेत आदि सामान हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान निर्माण विभाग के जेई मदनपाल, निगम के सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, कैप्टन नरेश सहित प्रवर्तन दल के जवान और सफाई निरीक्षक सुधाकर आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ