Ticker

6/recent/ticker-posts

आईटीसी मिशन सुनहरा कल से जुड़ी संस्थाओं समूहों ने चलाया स्वच्छता अभियान

आईटीसी मिशन सुनहरा कल से जुड़ी संस्थाओं समूहों ने चलाया स्वच्छता अभियान

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- आईटीसी मिशन सुनहरा कल से जुड़ी हुई संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से चलाया स्वच्छता अभियान।अपर जिलाधिकारी (वित्त) एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन टीम,आपदा मित्र,कलेक्ट्रेट स्टाफ तथा एसबीएमए टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर,सड़क मार्ग के किनारे तथा निकटवर्ती आवासीय कॉलोनियों में सफाई अभियान चलाया।इस दौरान 32बैगों में लगभग 650किलोग्राम कूड़ा एकत्रित कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

इसी क्रम में मिश्रपुर के प्रधान पंकज चौहान तथा ब्लॉक से एनआरएलएम एरिया कॉर्डिनेटर बबीता के नेतृत्व में एसबीएमए-एमएसके समूह की महिलाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी में स्वच्छता अभियान संचालित कर ग्रामीणों को साफ- सफाई के प्रति जागरूक किया। आईटीसी के मानव संसाधन प्रमुख अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में आईटीसी मिशन सुनहरा कल की टीम ने भी स्वच्छता का महाअभियान चलाया।यह अभियान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से निरंतर संचालित किया जा रहा है।मिशन की टीम द्वारा कलेक्ट्रेट क्षेत्र,ओल्ड हाउस ,आईएमसी चौक तथा आईटीसी लिमिटेड के फैक्ट्री गेट नंबर 1,2,3 और 4 पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वच्छता शपथ का आयोजन करते हुए सभी ने संकल्प लिया कि न तो स्वयं गंदगी करेंगे और न ही दूसरों को करने देंगे। पूरे फैक्ट्री क्षेत्र में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।आईटीसी मिशन सुनहरा कल एवं श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमालपुर खुर्द तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली महदूद प्रथम में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली के माध्यम से जमालपुर खुर्द एवं रावली महदूद गांवों में स्वच्छता,स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर ग्रामीणों को अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।आज के अभियान के दौरान टीम द्वारा कुल लगभग 790किलोग्राम कचरा एकत्रित किया गया,जिसका निस्तारण नगर पालिका शिवालिक नगर द्वारा सुनिश्चित किया गया।यह संयुक्त पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी का सशक्त संदेश भी देती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

खेल स्पद्र्धा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शानदार प्रदर्शन