पांचवे दिन भी जारी रहा लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का धरना
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-लोक निर्माण विभाग के मिनिस्टीरियल कार्मिकों के परस्पर स्थानानंतरण और पदोन्नति की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय में 6फरवरी से आयोजित उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का कार्यबहिष्कार एवं धरना पांचवे दिन भी जारी रहा।
एसोसिएशन का कहना है कि मिनिस्टीरियल कार्मिकों के परस्पर स्थानांतरण पूर्व में भी होते रहे हैं।लेकिन अनावश्यक रूप से परस्पर स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग को लटकाया जा रहा है।एसोसिएशन के अध्यक्ष डा.शांति लाल रघुवाण व महामंत्री रमेशचंद्र सकलानी ने कहा कि विभाग में मिनिस्टीरियल कार्मिकों के नियुक्ति अधिकारी अधीक्षण अभियंता तथा अनुमोदक अधिकारी क्षेत्रीय मुख्य अभियंता स्तर-2 के बाद एक स्तर उपर के अधिकारी मुख्य अभियंता-1 अधिष्ठान मुख्यालय होते हैं।स्थानांतरण अधिनियम 2017 एवं 2025 में जारी शासनादेश के मुताबिक मुख्य अभियंता एवं विभागाध्यक्ष को मिनिस्टीरियल कार्मिकों के परस्पर स्थानांतरण का अधिकार है।स्थानांतरण अधिनियम एवं शासनादेश में स्पष्ट होने के बावजूद कार्मिकों को पारस्परिक स्थानांतरण का लाभ नहीं दिया जा रहा है।जिसे लेकर कार्मिकों में रोष है।उन्होंने कहा कि कार्मिकों के पारस्परिक स्थानांतरण और पदोन्नति की मांग पूरा होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।धरना प्रदर्शन में प्रदीप किशोर कोहली,सनी कुमार, नवीन आर्य,मुकेश थपलियाल,विनय कुमार,अनु कुमार,श्रवण कुमार,पुष्कर सिंह बुटोला,कमलेश मिश्रा,बबीता,सौरभ कुमार सहित समस्त मिनिस्ट्रियल कार्मिक शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ