पुलिस ने महिलाओं को दी कानून की जानकारी
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत थाना सिडकुल पुलिस टीम ने राजा बिस्कुट चौक पर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112,महिला हेल्पलाइन 1090 व 1091,पोक्सो सम्बंधित अपराध, साइबर अपराध से बचाव,छेड़छाड़,घरेलू हिंसा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महिलाओं को बताया कि पुलिस आपकी सहायता एवं सुरक्षा के लिए तत्पर है।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस संपर्क करें।साथ ही आत्मरक्षा के सामान्य उपायों एवं सतर्कता संबंधी सुझाव भी महिलाओं को दिए।
0 टिप्पणियाँ