श्री आशुतोष रामलीला समिति की भव्य ध्वज यात्रा 29 सितंबर को
रिपोर्ट-रवि बख्शी
सहारनपुर-श्री आशुतोष रामलीला समिति (रजि.) के तत्वावधान में आगामी 29 सितंबर, मंगलवार को भगवान श्रीराम की भव्य ध्वज यात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली जाएगी। ध्वज यात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे श्री सनातन धर्म मंदिर, सुभाष नगर से होगा।
रामलीला समिति के महामंत्री मोहित छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि ध्वज यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। प्रसिद्ध समाजसेवी राजकुमार भाटिया पुनः ध्वज पताका उठाएंगे। उन्होंने सभी रामभक्तों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में ध्वज यात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें।समिति के प्रधान एडवोकेट गौरव चौधरी ने कहा कि सभी श्रद्धालु निर्धारित समय पर श्री सनातन धर्म मंदिर, सुभाष नगर पहुंचें, ताकि यात्रा श्रद्धा और भव्यता के साथ प्रारंभ हो सके।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की ध्वज यात्रा में शामिल होना स्वयं में सौभाग्य की बात है। बड़े ही सौभाग्यशाली होते हैं वे लोग, जिन्हें प्रभु श्रीराम की ध्वज पताका के साथ चलने और उनकी भक्ति में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त होता है।समिति ने नगरवासियों एवं समस्त रामभक्तों से आह्वान किया कि वे परिवार सहित ध्वज यात्रा में सहभागी बनकर भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करें और रामलीला के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
0 टिप्पणियाँ