सांस्कृतिक विविधता में पहाड़ की सुगंध घोलते हैं ऐसे आयोजन- महापौर
मेला गुघाल के सांस्कृतिक आयोजनों की श्रृंखला में ‘देवभूमि सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर। मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजकीय इण्टर कॉलेज(जीआईसी) के सभागार में देवभूमि सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। संध्या का शुभारंभ सहारनपुर क्लब के सचिव हेमंत जोशी, गढ़वाल सभा के प्रधान विवेक चंद, महामंत्री गोनियाल द्वारा भारत माता व वीरचंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा महापौर डॉ. अजय कुमार, टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय, नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई,मेला चेयरमैन, पार्षद संजय सैनी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पार्षद दिग्विजय चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पूर्व उपसभापति मुकेश गक्खड़, सह संयोजक ज्योति अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक पार्षद मुरारी खेतवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत, महानगर महामंत्री ललित कटारिया, पार्षद प्रतिनिधि अनिल शर्मा व भाजपा नेता अजब सिंह ने रिबन काटकर किया।

पार्षद मुरारी खेतवाल के संयोजन और भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र लाला के संचालन में आयोजित संगीत संध्या की शुरुआत प्रद्युमन भर्तवाण व खुशी भारद्वाज ने ‘‘नारायणी दुर्गा भवानी जागर’’ लोकगीत से की। उन्होंने गढ़वाली गीत-‘‘ सरोली मेरा जिया लागी है’’ के अलावा अनेक गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा चंद्रपाल के गढ़वाली गीत ‘पिंक प्लाजो.....’ की प्रस्तुति व आशीष गडोई के गीतों और नीमा चौहान की नृत्य प्रस्तुति ने सध्या को शिखर पर पहुंचा दिया।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने संध्या को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि सांस्कृतिक संध्या हमारी सांस्कृतिक विविधता में पहाड़ की सुगंध और लोकजीवन की मिठास घोल रही है। ऐसे आयोजन हमें अपनी लोक परंपराओं से जोड़ते हैं और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।
टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि गढ़वाल की लोकधुनों में हमारे पहाड़ की मिट्टी , मेहनत और मन की सच्ची आवाज़ बसती है। आज इन सुरों को यहां गूंजते सुनना ऐसा है, जैसे अपनी जन्मभूमि की पुकार शहर के बीच सुनाई दे रही हो।
इससे पूर्व कार्यक्रम के सहसंयोजक मनोज रावत, नरेश रावत, भूपेंद्र सिंह रावत, ऋषि राणा, वीरेंद्र नेगी, अनिल पंवार, दुर्गा सागर, संदीप राणा, राजेश रावत विक्की रावत व संदीप नेगी आदि ने अतिथियों को पटके पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक मुरारी खेतवाल, सहसंयोजक मनोज रावत ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किये। संचालन जोगेंद्र लाला ने किया।
0 टिप्पणियाँ