Ticker

6/recent/ticker-posts

हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतू जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का होगा आयोजन

हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतू जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का होगा आयोजन

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- हॉकी खेल के जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 फरवरी, 2026 तक गोरखपुर में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा जिला व मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में 19 फरवरी 2026 को किया जायेगा। 

क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 19 फरवरी को प्रातः 10 बजे व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 19 फरवरी को ही अपरान्हः 12 बजे किया जायेगा। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ी 23 से 28 फरवरी, 2026 तक गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल में खिलाडियों को प्रतिभाग हेतु आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों की एन्ट्री निःशुल्क है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अग्रसेन धाम कुंडली में श्याम महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन