Ticker

6/recent/ticker-posts

एसपी सिटी ने किया कांवड़ डयूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ

 एसपी सिटी ने किया कांवड़ डयूटी में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ

9जोन,19सैक्टरों में फैले मेला क्षेत्र में मुस्तैदी से डयूटी करने के निर्देश

रिपोर्ट श्रवण झा

हरिद्वार- महाशिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ ही कांवड़ लेने आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है।श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के प्रयासों में लगी पुलिस भी अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गयी है।

कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की और से  सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेला क्षेत्र को 9जोन और 19सेक्टर में बांटा गया है।पीएसी,आईआरबी, बीडीएस, एसडीआरएफ समेत तमाम यूनिटों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।रविवार को कमलदास कुटिया में कांवड मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए कांवड़ मेला नोडल अधिकारी व एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।गौतरलब है कि 2फरवरी से शुरू हुई शारदीय कांवड़ यात्रा 15 फरवरी तक चलेगी। जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे।कांवड़ मेले के दौरान 7 पुलिस उपाधीक्षक, 4 निरीक्षक, 47उपनिरीक्षक/सहायक उपनिरीक्षक, 160 पुरूष व 49महिला हेडकांस्टेबल/कांस्टेबल,यातायात पुलिस के 3 निरीक्षक और 15 उपनिरीक्षक, पी.ए.सी./आई.आर.बी.की 3कंपनी,1 प्लाटून,1 टीम बम निरोधक दस्ता,16जल पुलिसकर्मी/ गोताखोर, एसडीआरएफ और वन विभाग की 3-3 टीम तैनात रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रोटरी क्लब सहारनपुर हारमोनी के नए सत्र का शुभारंभ