Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज में मनाया गया यूनानी दिवस

ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज में मनाया गया यूनानी दिवस 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-महान यूनानी चिकित्सक हकीम अजमल खान के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष के भाति इस वर्ष भी ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज में यूनानी दिवस बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निज़ामुद्दीन एवं कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निज़ामुद्दीन ने कहा कि हमें यूनानी तिब्ब में शोध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने यूनानी संकाय के शिक्षकों से आगे आकर इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को आधुनिक शोध के माध्यम से और सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यूनानी पद्धति विश्व की सबसे प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में से एक है और इसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि चिकित्सक भगवान का रूप होता है, इसलिए एक चिकित्सक का दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें नवप्रवर्तक विचार को अपनाना होगा। यह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का युग है, इसलिए स्मार्टनेस, तकनीकी दक्षता और आधुनिक ज्ञान को अपने कार्य में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने तकनीक आधारित ज्ञान को बढ़ाने तथा शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में नवीन पद्धतियों के समावेश पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद कलीम ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा विभिन्न गतिविधियों का परिचय कराया। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. मोहम्मद शरीफ ने विश्वविद्यालय के सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों को नई विधियों को अपनाकर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होना चाहिए तथा शिक्षण पद्धति में निरंतर सुधार की आवश्यकता है।हकीम अजमल खान के जीवन एवं योगदान पर प्रोफेसर अतीकुर्रहमान द्वारा एक प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।यूनानी दिवस के उपलक्ष्य में “यूनिफेस्ट 2026” के नाम से एक सप्ताह पूर्व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें निबंध लेखन, एक्सटेम्पोर स्पीच, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी प्रतियोगिता, हेल्थ क्विज, स्लोगन राइटिंग, स्पॉटिंग एनाटॉमी, स्पॉटिंग सिंगल ड्रग्स, डंब शराड्स आदि प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। सभी विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन में योगदान देने वाले समन्वयकों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. सना ज़की रहीं, जिन्होंने अत्यंत सुंदर एवं व्यवस्थित ढंग से पूरे आयोजन का संचालन किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा  दानिया एवं फ़ायिज़ा ने किया। इस अवसर पर डॉ. रेहान, डॉ. जावेद, डॉ. शमा, डॉ. अरशद खान, डॉ. अरशद, डॉ. ग़ज़ाला, डॉ. इमलाक, डॉ. मसीहुल्लाह, डॉ. इनायतुल्लाह, डॉ. मोहम्मद अतीक, डॉ. अनम, डॉ. सुबिया, डॉ. ऐनी, डॉ. क़ादिर, श्री अनवर, श्री फिरोज, श्री फरीद, श्री शादाब, मिस महिमा सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद कलीम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।यह आयोजन यूनानी चिकित्सा पद्धति के महत्व को रेखांकित करने तथा विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

निरंकारी संत समागम की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर