Ticker

6/recent/ticker-posts

10दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण में 19लोंगो ने लिया हिस्सा

 10दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण में 19लोंगो ने लिया हिस्सा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

नैनीताल-आरसेटी कुंवरपुर नैनीताल में संचालित 10दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया।इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के 19सदस्यों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया।इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि मुकेश बेलवाल,सफल उद्यमी(बेलवाल भोग)ने प्रतिभागियों को 10 दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक समापन करने पर बधाई देते हुए इस कार्य को अपने स्वरोजगार के रूप में अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने अपने उत्पाद के लिए मार्केट बनाने के लिए मार्केटिंग तथा ब्रांडिंग पर ध्यान देने को कहा उन्होंने कहा शुरुआत के कुछ सालो में मार्केट बनाने के लिए अधिक परिश्रम तथा समय देना होगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर हरीश सजवाण ने प्रशिक्षुओं को थ्योरी,प्रेक्टिकल,ऑयस्टर मशरुम उगाकर तथा बटन मशरुम के यूनिट का भ्रमण कराकर मशरुम उत्पादन के बारे में जानकारी दी।आरसेटी के फैकल्टीज द्वारा सफल उद्यमी के गुण,आत्मविश्वास,सकारात्मक सोच,सफल उद्यमी से वार्ता और विभिन्न खेलों के माध्यम से उद्यमशीलता के बारे में रूबरू कराया गया तथा बैंकिंग संबंधित जानकारियां भी प्रदान की गई।महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रशिक्षु एवं महिला स्टाफ को सम्मानित किया गया।एनएआर की असेसमेंट टीम देहरादून जीवन सिंह भंडारी एवं प्रीति भंडारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन भी किया गया।संस्थान के निदेशक अतुल कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थियों निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से 2वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे।मार्च में संस्थान द्वारा प्रस्तावित सॉफ्ट टॉयज मेकिंग,पेपर कवर,लिफाफा,फाइल मेकिंग,ट्रेवल एवं टूरिस्ट गाइड,बांस और बेंत के उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रमो के बारे में सूचित किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम करने हेतु 05946- 266095 ,8477009546, 8630886903,9756947425 संपर्क करे।इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी के निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय,प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

इतिहास गवाह है कि जब-जब महिलाओं को अवसर मिला,उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया-रेखा नेगी