महिला दिवस इस बार नयी थीम के आधार पर मनाया गया
मुख्यमंत्री और महिला सशक्तिकरण मंत्री ने 38वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
देहरादून-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में “नारी तू नारायणी, कहानी उनकी प्रेरणा सबकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई 38वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और परिश्रम से समाज को नई दिशा दी है।वरिष्ठ महिलाओं का यह सम्मान उनके संघर्ष,अनुभव और समाज के प्रति समर्पण को नमन करने का एक प्रयास है।महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सम्मानित की गई सभी महिलाएं 60वर्ष से अधिक आयु की हैं,लेकिन उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से थकने या कार्य से विरत होने के बजाय समाज सेवा का मार्ग चुना है।उन्होंने कहा कि ये सभी महिलाएं प्रदेश की महिलाओं के लिए सच्चे अर्थों में प्रेरणा और सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल हैं।कार्यक्रम में विभागीय सचिव चंद्रेश कुमार,निदेशक बंशीलाल राणा,उपनिदेशक विक्रम सिंह,मोहित चौधरी,नीतू फुलेरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ