परमार्थ निकेतन वैश्विक योग परिवार के अभिनन्दन के लिये पूर्णतः तैयार’
80 से अधिक देशों के 1200 से अधिक योग जिज्ञासुओं और योगाचार्यों का सहभाग’
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन,ऋषिकेश में आयोजित इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल में इस वर्ष परमार्थ निकेेेेेेेतन परिवार लगभग 80देशों से आए करीब 1200योग साधकों का स्वागत करने के लिए पूर्णतःतैयार है।महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 9मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।पूरे सप्ताह भर इस आयोजन में मंत्रीगण,विभिन्न राष्ट्रों के राष्ट्रध्यक्ष,राजनयिक एवं विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता रहेगी।
इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल को भारत सहित विश्वस्तर पर टाइम मैग्जीन,न्यूयार्क टाइम्स,सीएनएन सहित विश्व की अनेक प्रतिष्ठित पत्रिकाओं और मीडिया मंचों में व्यापक रूप से स्थान प्राप्त हुआ है।यह महोत्सव भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं और योग आचार्यों को एक मंच पर लाने का उत्कृष्ट मार्ग है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती तथा इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल की निदेशक साध्वी भगवती सरस्वती विश्वभर से आए योग आचार्यों और प्रतिभागियों का अपने हिमालयी आश्रम में अभिनन्दन के साथ उत्तराखंड भारत के दिव्य दर्शन के साथ जोड़ने के निये सतत प्रयासरत हैं।इस वर्ष का महोत्सव योग की सनातन ज्ञान परम्परा को भारत की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ते हुए एक और भी व्यापक ,परिवर्तनकारी और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करेगा।इस वर्ष के महोत्सव की प्रमुख विशेषताओं में शिवा रिया,आनंद मेहरोत्रा,किया मिलर,रूना रिजवी शिवमणि,स्टीवर्ट गिलक्रिस्ट, साध्वी आभा सरस्वती,गंगा नंदिनी,आध्या,डॉ.गणेश राव,डॉ.एच.आर.नागेन्द्र सहित अनेक प्रतिष्ठित वक्ताओं के साथ दिव्य आध्यात्मिक सत्र शामिल होंगे।इसके अतिरिक्त टॉमी रोसेन,एरिका कॉफमैन,मोहन भंडारी,डॉ.इंदु शर्मा सहित अंतरराष्ट्रीय योग गुरुओं द्वारा प्रेरणादायी योग कक्षाएँ आयोजित की जाएँगी।संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ड्रम्स शिवमणि और रूना रिजवी ,राधिका दास एंड फ्रेंड्स,सुधांशु शर्मा,साइमन ग्लोडे,पद्मश्री कैलाश खेर एवं कैलासा बैंड, कृष्णप्रिया,गुरनिमित सिंह तथा परमार्थ के ऋषिकुमारों द्वारा विशेष योग प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी,जो हिमालय की गोद में मंत्र,संगीत और भक्ति की अद्भुत ध्वनि से वातावरण को दिव्य बना देंगी।इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल की पूर्व संध्या पर आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माँ गंगा के तट पर आयोजित विशेष गंगा आरती नारी शक्ति को समर्पित हैं।इस पावन अवसर पर संपूर्ण विश्व के लिए एकता,शांति और समरसता की प्रार्थना की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में“विमेन इन रिदम योगा़ ड्रमिंग फॉर वेलबीइंग ”कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध योगाचार्या शिवा रिया के साथ किया गया।इसके पश्चात साध्वी भगवती सरस्वती के साथ भावपूर्ण सत्संग और गंगा आरती ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया
0 टिप्पणियाँ