Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतू जिला स्तरीय चयन ट्रायल 18 मार्च को

उत्तर प्रदेश राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतू जिला स्तरीय चयन ट्रायल 18 मार्च को

चयन ट्रायल में खिलाडियों को चयन कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार, तलहेडी कुश्ती अकादमी के संस्थापक सुधीर व संदीप पहलवान के द्वारा किया जायेगा

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान में वाराणसी में 31 मार्च से 02 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 20 वर्ष कम आयु वर्ग की उत्तर प्रदेश राज्य बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतू जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 18 मार्च को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में किया जायेगा। जिसमे खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। चयन ट्रायल के सफल आयोजन को लेकर जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के पदाधिकारियों के द्वारा तैयारियों शुरु कर दी गई है। 

जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर (डॉ.) संदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतू 18 मार्च को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय चयन ट्रायल में बालक वर्ग में खिलाड़ियों का चयन फ्री स्टाइल और ग्रीकोरोमन स्टाइल शैली में किया जायेगा। जबकि बालिका वर्ग में खिलाड़ियों को चयन मात्र फ्री स्टाइल में किया जायेगा। उन्होने बताया कि बालक वर्ग में फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 120 किलोग्राम भार वर्ग व बालक वर्ग में ग्रीकोरोमन स्टाइल में 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम में खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा। जबकि बालिका वर्ग में फ्री स्टाइल में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा।  
जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी की जन्म तिथि वर्ष 2006 से 2008 के मध्य की होनी चाहिए। जबकि जन्म तिथि वर्ष 2009 वाले खिलाड़ी चिकित्सा और अभिभावक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर भाग ले सकेंगे। चयन प्रतियोगिता में प्रवेश पाने के लिए खिलाड़ियों को नामांकन शुल्क रुपये 200 प्रति खिलाड़ी प्रति शैली के साथ आधार कार्ड और शासन द्वारा मान्य आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां लानी होगी और उनकी एक एक फोटो कॉपी जिला कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार को चयन स्थल पर चयन से पूर्व भार करते समय जमा करानी होगी। अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में जिले से बेहतरीन प्रतिभाएं सामने आएंगी। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को समय से पूर्ण कर लिया जायेगा। जिला कुश्ती संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर (डॉ.) संदीप गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होने बताया कि पहलवानों की प्रतिभा को परखने के लिए एक विशेष चयन समिति बनाई गई है। जिसमे कुश्ती प्रशिक्षक आदेश कुमार, तलहेड़ी कुश्ती अकादमी के संस्थापक सुधीर और संदीप पहलवान मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनसुनवाई में छह समस्याओं में से तीन का निस्तारण