850 बडे़ बकायादारों को भेजे कुर्की नोटिस
बकाया वसूली के लिए सख्त कार्रवाई शुरु, 8 सम्पत्तियां की गयी सील
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने बडे़े बकायादारों से वसूली में तेजी लाने के लिए कुर्की के नोटिस जारी करने शुरु कर दिए हैं। करीब साढे़ आठ सौ बकायादारों को कुर्की नोटिस भेजे गए है। निगम अधिकारियों ने बताया कि भवनों को कुर्क करने के बाद उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरु की जायेगी। शहर के सात बकायादारों की सम्पत्तियों को निगम द्वारा सील भी किया गया है।
नगर निगम द्वारा बकाया टैक्स वसूली के लिए भवनों को सील करने व कुर्की आदि की सख्त कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर अभी तक करीब साढे़ आठ सौ बडे़ बकायादारों को कुर्की नोटिस भेजे गए हैं और अभी अन्य को भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी बकायादारों से अपील की है कि वे कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए बकाया टैक्स तत्काल जमा कराएं। उन्होंने बताया कि भवनों को कुर्क करने के बाद उनकी नीलामी की प्रक्रिया भी शुरु की जायेगी।उन्होंने बताया कि अंबाला रोड, खात्ताखेड़ी, दिल्ली रोड व नखासा बाजार में भवन स्वामियों द्वारा बकाया जमा न करने पर आठ सम्पत्तियों को सील करने की कार्रवाई की गयी है।
0 टिप्पणियाँ