चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर एआरटीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक सम्पन्न
रिपोर्ट श्रवण झा
हरिद्वार-एआरटीओ कार्यालय में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता आरटीओ (प्रशासन),देहरादून संदीप सैनी द्वारा की गई।
बैठक में जनपद हरिद्वार एवं रुड़की से संबंधित परिवहन विभाग के अधिकारियों तथा विभिन्न परिवहन यूनियनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन संचालन को सुव्यवस्थित,पारदर्शी एवं यात्री-हितैषी बनाना था।बैठक में ट्रैवल्स एसोसिएशन हरिद्वार,पंचपुरी टेम्पो ट्रैवल यूनियन हरिद्वार, टैक्सी -मैक्सी यूनियन,लक्सर बस यूनियन एवं लक्ज़री कोच यूनियन आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विशेष रूप से ग्रीन कार्ड,ट्रिप कार्ड एवं यात्रा पंजीकरण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।यूनियनों द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदुओं में हरिद्वार में भी ऋषिकेश की तर्ज पर 24घंटे का यात्रा पंजीकरण कैंप संचालित किए जाने का प्रस्ताव।बाहरी राज्यों के वाहनों द्वारा उत्तराखंड से सवारी उठाने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित किए जाने की मांग।अवैध रूप से संचालित ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्यवाही की अपेक्षा,पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई और कई निर्णय लिए गए।बैठक में अवगत कराए गए महत्वपूर्ण बिंदुओं के सम्बन्ध में बताया गया कि ट्रिप कार्ड निरस्तीकरण प्रक्रिया को सरल किया जा चुका है,जिससे वाहन स्वामियों एवं चालकों को सुविधा प्राप्त होगी।नवीन ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट नियमों के अनुसार अब वाहन अपने गृह राज्य से ही संचालन प्रारंभ कर सकेंगे।चारधाम यात्रा के दौरान प्रत्येक चेकपोस्ट पर जाँच के स्थान पर केवल उनियाल चेकपोस्ट पर आवश्यक सत्यापन किया जाएगा,जिससे यातायात सुचारू एवं निर्बाध बना रहे। हरिद्वार में 24घंटे पंजीकरण कैंप के संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।बैठक में एआरटीओ (प्रशासन)निखिल शर्मा,एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार नेहा झा,एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की जितेंद्रचंद एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) रुड़की कृष्ण पलारिया उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ