Ticker

6/recent/ticker-posts

निर्माण साम्रगी सड़क पर देख नाराज हुये मण्डलायुक्त,दिए निर्देश कराया चालान

 निर्माण साम्रगी सड़क पर देख नाराज हुये मण्डलायुक्त,दिए निर्देश कराया चालान

रिपोर्ट श्रवण झा

हल्द्वानी- कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को प्रातःकालीन हल्द्वानी भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय हल्द्वानी के समीप सडक पर रखे गए भवन निर्माण सामग्री (रेता) डाले जाने पर नाराजगी जताते हुए इसे गम्भीरता से लेते हुये तत्काल उक्त सामग्री को सीज करने के निर्देश एवं 10हजार रुपये का मौके पर ही चालान कराया।

उन्होंने कहा कि सडक मार्ग पर भवन निर्माण की कोई भी सामग्री पाये जाने पर कडी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।आयुक्त के भ्रमण के दौरान रोडवेज स्टेशन पर सवारियों ढोने हेतु कामर्शियल टैक्सियों के द्वारा सडक मार्ग को अवरूद्व किया जा रहा था,आयुक्त ने आरटीओ एवं पुलिस महकमे के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कामर्शिलय टैक्सी हेतु नैनीताल रोड पर टैक्सी स्टैड बनाया गया है,उसी स्थान पर कामर्शियल टैक्सियां खडी कर सवारियों को बिठाया जाए,अयन्त्र सवारियों को बैठाने पर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।इस संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को भी निर्देश दिए कि जो भी निर्माण कार्य क्षेत्र में गतिमान है उनकी निर्माण सामग्री सड़क में न डाली जाए उसे व्यवस्थित रूप से सुरक्षित स्थान पर रखा जाए ताकि आम नागरिकों को कोई समस्या ना हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के महानगर कार्यालय पर हुआ होली एवं पवित्र माह रमजान मे रोजा इफ्तारी का भव्य कार्यक्रम आयोजित