भावाधस के राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ अजय बिरला की अध्यक्षता में भावाधस की सभा संपन्न
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-वीरेश विजय दानव जी राष्ट्रीय मुख्य संचालक भावाधस भारत, मंत्री पंजाब सरकार के सशक्त मार्गदर्शन में आज भावाधस के राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ अजय बिरला की अध्यक्षता में पंजाब उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड भावाधस की सभा सहारनपुर के, के आर प्लाजा होटल में संपन्न हुई* *जिसमें आगामी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर चर्चा की गई
वीर श्रेष्ठ अजय बिरला ने जायजा लिया, जिसमें 5 अप्रैल रुड़की में होने जा रहे हैं वाल्मीकि सम्मेलन एवं अंबेडकर जयंती एवं पंजाब जालंधर ,धीना में 12 अप्रैल ब्रह्मलीन धर्मगुरु परमपूजनीय प्रभु ऋषि नाथ रत्नाकर महाराज जी प्रकाश पर्व जयंती एवं अन्य कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा की गई है इसमें सहारनपुर से भारी संख्या में लोगों ने पहुंचने का आह्वान किया इस अवसर पर रुड़की से पहुंचे वीर विनय प्रताप सिंह सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड सरकार का सहारनपुर जिला संगठन द्वारा शाल एवं गुलदस्ता भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया सभा का प्रारंभ भगवान वाल्मीकि महाराज के पावन मूल मंत्र मुक्ति माला द्वारा किया गया तथा ब्रह्मलीन वीरोत्तम स्वामी चन्द्रपाल अनार्य जी सर्वोच्च निर्देशक भावाधस भारत की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई* तदोपरान्त सभा की कार्रवाइयों को आगे बढ़ाया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश उचिया केन्द्रीय सदस्य भावाधस भारत,डाक्टर दिनेश कल्याण प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश, वीर गौरव पुहाल प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, आनन्द बिरला मंडल प्रमुख सहारनपुर मंडल, जुगनू चौहान मंडल कोषाध्यक्ष सहारनपुर मंडल, गौरव चौहान जिला अध्यक्ष सहारनपुर, सचिन सौदाई जिला उपाध्यक्ष सहारनपुर रजत डबराल जिला महामंत्री सहारनपुर, सचिन छाछर, आनन्द चनालिया प्रिंस भुमबक आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ