Ticker

6/recent/ticker-posts

भाईचारा रैली में राहुल भारती ने भरी हुंकार, अबकी बार समाजवादियों की सरकार

भाईचारा रैली में राहुल भारती ने भरी हुंकार, अबकी बार समाजवादियों की सरकार

रिपोर्ट एसडी गौतम

गौतमबुद्धनगर-नोएडा के दादरी में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित समानता भाईचारा रैली में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती ने मंच से हुंकार भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आव्हान किया है। 

भीड़ से खचाखच भरे मिहिर भोज कॉलेज के मैदान में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के सामने मंच पर दहाड़ते हुए राहुल भारती ने कहा कि जिस प्रकार से वर्तमान समय में दलित पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर जुल्म और अत्याचार हो रहा है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा जनता को कभी नोटबंदी की लाइन, बैंक की लाइन, कोरोना में वैक्सीन की लाइन से लेकर गैस सिलेंडर की लाइन में लगाकर जनता का शोषण किया जा रहा है। जिससे छुटकारा पाने के लिए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक यानि पीडीए मिलकर आगामी  विधानसभा चुनाव में भाजपा की हिटलरशाही सरकार को उखाड़कर समाजवादियों की सरकार को बनाने में आतुर है। और अनुसूचित जाति समेत सर्वसमाज की जुटी भीड़ यह साबित करती है कि यह रैली एक समाज की नहीं बल्कि 2027 के बदलाव का संकेत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन