Ticker

6/recent/ticker-posts

सौरभ त्यागी ने फिर बढ़ाया संगठन का कुनबा भाकियू तोमर में हुआ संगठन विस्तार

सौरभ त्यागी ने फिर बढ़ाया संगठन का कुनबा भाकियू तोमर में हुआ संगठन विस्तार

सुस्त पड़े व्यक्तियों का संगठन छोड़ने से नहीं पड़ता फर्क- सौरभ त्यागी

रिपोर्ट एसडी गौतम

नागल-एक तरफ जहां कुछ लोग भाकियू तोमर पर अवहेलना का आरोप लगाते हुए संगठन को छोड़ने की बात कर रहे थे तो वही दूसरी तरफ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्यागी अपने संगठन का कुनबा बढ़ा रहे थे। 

रेलवे रोड नागल स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ त्यागी ने कहा कि संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर आज लोग लगातार भारतीय किसान यूनियन तोमर से जुड़ते चले आ रहे है। संगठन लगातार किसानों मजदूरों और छात्रहित के साथ व्यापारियों की समस्या से निदान कराने के लिए हर संभव साथ खड़ा है उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि किसी के संगठन को छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है क्योंकि आदमी गलत हो सकता है लेकिन संगठन गलत नहीं हो सकता। यही कारण है कि आ जा संगठन लगातार गतिशील है। इस अवसर पर उन्होंने नागल निवासी सावेज अली को ब्लॉक उपाध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) व कोलकी निवासी आसिफ अली को बलियाखेडी ब्लॉक सचिव पर नियुक्ति प्रदान की। इस दौरान प्रतिनिधि नीरज राणा, प्रदेश प्रभारी कपिल तायल, प्रदेश मंत्री विकास गिरधर, जिलाउपाध्यक्ष अध्यक्ष देवेन्द्र त्यागी, वहाब, सैय्यद व सोनू समेत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन