Ticker

6/recent/ticker-posts

एसडीसीए के द्वारा आयोजित अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल का सफलतापूर्वक हुआ समापन

एसडीसीए के द्वारा आयोजित अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल का सफलतापूर्वक हुआ समापन

ट्रायल प्रक्रिया एनआईएस कोच नागेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न कराई गई

एसडीसीए के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिकॉर्ड मनोज कश्यप

सहारनपुर-सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल रविवार को अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश क्रिकेट ग्राउंड पर सफलतापूर्वक संपन्न हुए। ट्रायल में जिले भर के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।ट्रायल में अंडर-16 वर्ग में कुल 103 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि अंडर-19 वर्ग में 124 खिलाड़ी शामिल हुए। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास किया। 

ट्रायल प्रक्रिया एनआईएस कोच नागेंद्र कुमार की देखरेख में संपन्न कराई गई। उन्होंने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल का बारीकी से आकलन किया। एसडीसीए के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता के अनुसार, यह ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किए गए। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए मौका दिया जाएगा। राजीव गुप्ता ने बताया कि ट्रायल पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को आगे बेहतर मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने खेल कौशल को निखार सकें। अंडर-16 वर्ग के ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू हुए, जबकि अंडर-19 वर्ग के ट्रायल दोपहर 2 बजे से आयोजित किए गए। Whyआयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से पूरा किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में एसडीसीए के सचिव लतीफ उर रहमान, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा, संरक्षक अमर गुप्ता और राज कुमार राजू, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, मोहम्मद वकार, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सत्यम शर्मा, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, राकेश शर्मा, रणधीर कपूर, विक्रांत चौधरी, आमिर कुरैशी, अर्जुन चौहान, आदिल खान, तनवीर खान, संजय विश्वकर्मा, शोएब अहमद, सचिन सैनी, पीयूष राणा, रविश राठी, अर्जुन कुमार, अंजर अली, प्रीति मेहरा, राज शेखर, राव मुजीब, अक्षय चौहान, आयुष चौधरी, प्रिंस पटेल और ललित पंवार सहित एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन