Ticker

6/recent/ticker-posts

आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रवेश हेतु आयोजित हुए मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो का हुआ चयन

आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रवेश हेतु आयोजित हुए मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो का हुआ चयन

सहारनपुर के क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के निर्देशन में सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार के द्वारा चयन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रवेश हेतु आयोजित हुए मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रवेश हेतु 15 वर्ष से कम आयु की बालक खिलाडियों का क्रिकेट, बॉक्सिंग, जूड़ो, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल खिलाडियों का फिजिकल व स्किल परीक्षण लिया गया। सहारनपुर के क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा के निर्देशन में सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार के द्वारा चयन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। 
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रवेश हेतु आयोजित हुए बॉक्सिंग खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में अर्पण कुमार, वंश कश्यप का चयन किया गया। जूडो खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में सूरज, फरहान, तरुण, कार्तिक, अभिनव सिंह, आशीष कुमार, रुद्र प्रताप, कार्तिक स्वामी का चयन किया गया। एथलेटिक्स खेेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में आयुष, अर्नव, फैज, नैतिक कुमार, आर्या सैनी, अक्षित पाल, मोहम्मद तकी, सत्यम चौधरी, वंश चौधरी, सार्थक अहलावत, अनिकेत का चयन किया गया। क्रिकेट खेेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में अविश, गगन का चयन किया गया। क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि ये सभी चयनित खिलाडी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगे। 
चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को क्रीडाधिकारी राहुल चोपडा व सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, लाल धमेन्द्र प्रताप, जयेंन्द्र कुमार, पुनीत कुमार आर्या, प्रियंका चौहान, बृजेश कुमार आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

रोहिणी के हाउस ऑफ हैप्पीनेस प्रीस्कूल ने किया वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन