सहारनपुर के लाल ने बढ़ाया देश का मान, मध्य एशिया में बने बेस्ट स्टूडेंट
रिपोर्ट डाँ ताहिर मलिक/अमन मलिक
रामपुर मनिहारान-जिले के रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गांव बागाखेड़ी निवासी डॉ. आकाश कुमार सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है।
किर्गिस्तान स्थित एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के अंतिम वर्ष के छात्र डॉ. आकाश कुमार सिंह ने “मध्य एशिया का सर्वश्रेष्ठ छात्र” प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर बेस्ट स्टूडेंट ऑफ सेंट्रल एशिया का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता रिपब्लिकन इनोवेशन सेंटर न्यू कजाकिस्तान द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली छात्रों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में डॉ. आकाश कुमार सिंह अकेले भारतीय प्रतिभागी थे, जिन्होंने न केवल अपने विश्वविद्यालय बल्कि पूरे भारत का प्रतिनिधित्व किया। डॉ. आकाश कुमार सिंह पुत्र श्री मैनपाल सिंह वर्तमान में एशियन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हैं। वे छात्र वैज्ञानिक समिति (AIU) के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं तथा विश्वविद्यालय के बुलेटिन जर्नल की संपादकीय परिषद के सदस्य भी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई शोध कार्य भी प्रकाशित किए हैं, जो उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को दर्शाते हैं।उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0 टिप्पणियाँ